चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लास्ट का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार- डीजीपी गौरव यादव

चंडीगढ़, 15 सितंबर - पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर बताया कि चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लास्ट के 72 घंटे के अंदर पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर ब्लास्ट के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 11 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में दो संदिग्धों ने ग्रेनेड विस्फोट किया था। 13 सितंबर को पंजाब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी रोहन मसीह को गिरफ्तार कर लिया था। विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सुरागों के आधार पर दूसरे आरोपी विशाल मसीह पुत्र साबी मसीह निवासी ग्राम रायमल निकट ध्यानपुर थाना कोटली सूरत मल्लियां, बटाला को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।