नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ऑपरेशन लगातार जारी- सुखचैन सिंह गिल

चंडीगढ़, 16 सितम्बर- आज पंजाब पुलिस के आई.जी. सुखचैन सिंह गिल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ विभिन्न अभियानों में 2738 भगोड़ों को गिरफ्तार किया गया है। 508 मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया और 1420 सर्वाधिक वांछित दोषियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ऑपरेशन लगातार जारी है, जिसके तहत करीब 5856 बड़े नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से करीब 2546 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 30 करोड़ से ज्यादा की ड्रग मनी भी बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि 8 महीने में करीब 160 ड्रोन जब्त किए गए हैं।