उत्तर प्रदेश:बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा


 वाराणसी, 17 सितम्बर - वाराणसी में  लगातार बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा। रामगढ़ में  गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी है। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर बाढ़ के स्तर की ओर बढ़ चुका है। मझौंवा से लेकर गोपालपुर तक करीब 35000 की आबादी बाढ़ से प्रभावित होती दिख रही है। बैरिया और सदर तहसील के एसडीएम ने रामगढ़ व दुबे छपरा में पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। गंगा का जलस्तर प्रति घंटा 2 सेमी बढ़ रहा है। खतरा बिंदु पारकर 59.20 मीटर पर पहुंच  गई है।केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार गंगा का जलस्तर सोमवार शाम चार 59.20 मीटर दर्ज किया गया। प्रति घंटा दो सेंटीमीटर का बढ़ाव बना हुआ था।