कांग्रेस ने घोषणापत्र को एक डाइल्युटेड दस्तावेज़ बना दिया है - जे.पी. नड्डा

रोहतक (हरियाणा), 19 सितम्बर - केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि हम घोषणापत्र को कैसे देखते हैं। कांग्रेस ने घोषणापत्र को लोगों की नज़रों में एक डाइल्युटेड दस्तावेज़ बना दिया। कांग्रेस ने और कांग्रेस की संस्कृति ने घोषणा पत्र की प्रासंगिकता को समाप्त कर दिया। उनके लिए यह दस्तावेज़ महज एक औपचारिकता है और लोगों के साथ छलावा करना है।