हरियाणा में बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर आगे बढ़ रही कांग्रेस - दीपेंद्र सिंह हुड्डा

रोहतक, 17 सितंबर - कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। हरियाणा में कांग्रेस बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर आगे बढ़ रही है। 3-4 सीटों को छोड़कर लगभग सभी सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी का मुकाबला है। छोटी पार्टियां बीजेपी के इशारे पर काम कर रही हैं। असली मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। हरियाणा फिर से 'जय जवान, जय किसान,जय पहलवान,जय नौजवान' का प्रदेश बनेगा।