भाजपा का घोषणापत्र हमारा कॉपी-पेस्ट है - भूपेंद्र सिंह हुड्डा

पानीपत, 19 सितम्बर - हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र पर गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वो (भाजपा का घोषणापत्र) हमारा कॉपी-पेस्ट है। इनके वादें झूठे हैं। इनका घोषणापत्र झूठ का बंडल है। हमें जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है।