एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

नई दिल्ली, 21 सितम्बर - एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह अगले भारतीय वायुसेना प्रमुख होंगे। वह एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी की जगह लेंगे। वर्तमान वायुसेना अध्यक्ष 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। दिसंबर 1984 में कमीशन प्राप्त लड़ाकू पायलट एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह वर्तमान में भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख हैं। बताया गया है कि एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह 30 सितंबर की दोपहर से वायुसेना प्रमुख का पद संभालेंगे।