लोगों ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का फैसला किया है- नायब सैनी 

भिवानी, 21 सितम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जहां भी हम जा रहे हैं हमें लोगों का प्यार मिल रहा है, लोगों ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का फैसला किया है। भूपेंद्र हुड्डा को अपने बेटे के अलावा कोई और दिखाई नहीं देता, वह उससे आगे नहीं सोच सकते, वह परिवारवाद में फंस गए हैं। कांग्रेस पार्टी परिवारवाद में फंस गई है, इससे न केवल देश बल्कि मानवता को भी नुकसान पहुंच रहा है।