समाज के परिवर्तन को  समझना जरूरी है- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह


नई दिल्ली, 18 अक्टूबर - केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा प्रौद्योगिकी त्वरण पर DRDO इंडस्ट्री वर्कशॉप को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी नई पीढ़ी के वैज्ञानिक और इंजीनियर भारत के रक्षा क्षेत्र के भविष्य को प्रोजेक्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आप भी हमारी सेना की तरह देश के एक मजबूत योद्धा हैं। समय और समाज में जिस तरह से परिवर्तन हो रहा है, हमें उसे और गहराई से समझने और भविष्य के लिए तैयार होना आवश्यक है।