दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 7 शूटरों को किया गिरफ्तार 

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर - स्पेशल सेल एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने कहा कि 7 शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। पहली गिरफ्तारी रितेश की 23 अक्टूबर को दिल्ली में हुई थी। राजस्थान से सुखाराम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। पंजाब के अबोहर और सिरसा से भी गिरफ्तारियां हुई हैं। ये राजस्थान में सुनील पहलवान नामक व्यक्ति की हत्या की साजिश रच रहे थे। इन्होंने दो बार रेकी भी की थी। इनके पास से जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस भी बरामद हुई है। उसके(टारगेट के) मामा राजनीतिक पृष्ठभूमि से है और उसका कारोबार भी है। इसका (बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से) उससे अभी तक कोई लिंक सामने नहीं आया है।