Ayodhya में Deepotsav की तैयारियां ज़ोरों पर, Volunteers द्वारा दीपों से सजाई जा रही Ram Ki Paidi

अयोध्या (उत्तर प्रदेश), 27 अक्टूबर - अयोध्या में आयोजित होने वाला इस बार का दीपोत्सव भव्य और दिव्य होने वाला है। भव्यता ऐसी होगी जैसी आपने इससे पहले कभी नहीं देखी होगी। हो भी क्यों न, प्रभु श्री राम 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद अपने घर में जो आए हैं। भगवान राम के अपने मंदिर में विराजमान होंने के बाद ये पहला दीपोत्सव है। जिसे देखते हुए राम नगरी अयोध्या में तैयारी जोरो पर हैं। 
जहां 25 लाख दीपक जलाकर डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के छात्रों समेत 30000 वॉलिंटियर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। दीपोत्सव से पहले इन वॉलिंटियरों द्वारा राम की पैड़ी को दीपों से सजाया जा रहा है। साथ ही भगवान राम की  पूरी नगरी को रंग बिरंगी लाइटों से भी जगमग किया जा रहा है। 
इतना ही नहीं इस बार के दीपोत्सव में तीन दिनों तक यह सजावट वैसे का वैसे बना रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मनसा है कि रामनगरी अयोध्या त्रेता युग की तरह नज़र आए। जिस तरह त्रेता युग में लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद प्रभु राम अयोध्या पहुंचे थे और उनकी नगरी को सजाया गया था। इसलिए कुछ वैसा ही इस बार भगवान राम की नगरी को सजाया और संवारा जा रहा है।