हरदीप सिंह पुरी के घर पर मनाया गया दिवाली का त्यौहार
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर- केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के घर पर दिवाली का त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में विभिन्न हस्तियों ने भाग लिया, जिनमें गजेंद्र सिंह शेखावत, आरएस सोढ़ी, आरपी सिंह, शहजाद पूनावाला, मनोज तिवारी, अर्जुन राम मेघवाल सहित अन्य नेता भी मौजूद थे। इस दौरान पंजाबी सिंगर मनकीरत सिंह औलख ने भी परफॉर्मेंस दी।
#हरदीप सिंह पुरी
# दिवाली