दिल्ली में भाजपा की सरकार बन रही है - मनोज तिवारी
नई दिल्ली, 2 फरवरी - भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल खुद अपना चुनाव हार रहे हैं। आतिशी जी खुद चुनाव हार रही हैं। दिल्ली में भाजपा की सरकार बन रही है। हम दिल्ली को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र बनाएंगे। मजदूरों गरीबों से लेकर औद्योगिक बेल्ट की जगह की सुविधा को बढ़ाएंगे। बिजली देंगे और उसका उचित मूल्य रहेगा। आज जो बिजली का बढ़ा हुआ बिल आ रहा है वो किसी को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। 5 फरवरी को कमल का बटन दबाकर दिल्ली के लोग भाजपा को लाएंगे।
#दिल्ली में भाजपा की सरकार बन रही है - मनोज तिवारी