प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को किया संबोधित
दिल्ली, 2 फरवरी - कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव चल रहे हैं और दिल्ली देश की राजधानी है। यहां देश के हर प्रदेश से लोग पलायन करके आते हैं। मेरे ही घर में 4 लोग ऐसे हैं जो दूर-दराज़ के प्रदेशों से यहां आए हैं, इस उम्मीद में कि यहां उनका भविष्य बनेगा। सदियों से यह(दिल्ली) देश का केंद्र रही है। देश के लिए यह शहर एक मिसाल बना है। यहां कई सरकार आई और गई। प्रदेश और देश को मज़बूत रखने वाली उसकी जनता होती है। आपके बुज़ुर्गों ने स्वतत्रंता संग्राम में शामिल होकर देश को आज़ाद कराया है। अगर देश की जनता को दुर्बल बनाया जाएगा तो यह देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता है।
#प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को किया संबोधित