वृंदावन: संत प्रेमानंद ने 2 बजे निकलने वाली पदयात्रा अनिश्चित काल के लिए बंद की 


वृंदावन, 6 फरवरी -  संत प्रेमानंद ने अपने स्‍वास्‍थ्‍य और श्रद्धालुओं की संख्‍या में लगातार हो रहे इजाफे को देखते हुए अपनी पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित कर दी है। श्री हित राधा केलि कुंज परिकर की तरफ से सोशल मीडिया पर पत्र जारी कर ये जानकारी दी गई है। पत्र में लिखा गया है- आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्‍य महाराज जी के स्‍वास्‍थ्‍य और बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए रात 2 बजे निकलने वाली पदयात्रा अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है। इस पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री हित राधा केलि कुंज तक संत प्रेमानंद का दर्शन पाते थे।

#वृंदावन: संत प्रेमानंद