हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी, न्यूनतम तापमान तीन से 11 डिग्री तक गिरा

शिमला, 6 फरवरी - हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहने से बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान तीन से 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि लाहौल-स्पीति जिले का केलांग इलाका सबसे ठंडा रहा, जहां रात को तापमान शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। बुधवार शाम से राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। इसने बताया कि गोंडल में नौ सेंटीमीटर (सेमी) बर्फबारी दर्ज की गई जबकि केलांग में छह, कल्पा में 3.6 और कोठी में 2.5 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई।

#हिमाचल प्रदेश
# बर्फबारी