आने वाले समय में भाजपा का विकल्प कांग्रेस पार्टी ही होगी - कुमारी शैलजा
सिरसा (हरियाणा), 9 फरवरी - दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि हमारा गठबंधन लोकसभा चुनाव में था। विधानसभा में स्थिति अलग हुई। हम दिल्ली में अपनी पार्टी को मज़बूत करेंगे। आने वाले समय में ज़मीन पर काम करके हम अपनी पार्टी के वोट बैंक को मजबूत बनाएंगे। आने वाले समय में भाजपा का विकल्प कांग्रेस पार्टी ही होगी।
#आने वाले समय में भाजपा का विकल्प कांग्रेस पार्टी ही होगी - कुमारी शैलजा