केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल ने त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी
प्रयागराज, 21 फरवरी - केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल ने परिवार सहित त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल ने महाकुंभ 2025 पर कहा, "यहां डुबकी लगाकर विदेशियों ने भी अपनी आस्था व्यक्त की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत मां गंगा की सफाई को प्राथमिकता दी। यहां गंदगी का नामोनिशान नहीं है। केवल भारत ही इतने बड़े आयोजन की इस तरह से योजना बना सकता है।
#सी. आर. पाटिल
# त्रिवेणी संगम