सत्तापक्ष के लोग विपक्ष को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं- अशोक गहलोत

जयपुर, 21 फरवरी - राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "दो दिन पहले ही राज्य का बजट पेश किया गया है। सत्तापक्ष के लोग विपक्ष को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। सदन में जिस तरह से बातें कही जा रही हैं - वह ठीक नहीं है। सत्तापक्ष की तो जिम्मेदारी होती है कि वो विपक्ष को साथ लेकर चले और बिल पास करवाएं। विपक्ष का मान-सम्मान होना चाहिए। बिना विपक्ष के सत्तापक्ष क्या है। लोकतंत्र में विपक्ष है तभी सत्तापक्ष का महत्व है। जैसा वह व्यवहार कर रहे हैं तो मुझे लगता है वो उचित नहीं है। 

#सत्तापक्ष
# विपक्ष
# अशोक गहलोत