आज शाम होगी किसानों और केंद्र के बीच 6वीं बैठक
चंडीगढ़, 22 फरवरी (अजायब सिंह औजला) - न्यूनतम समर्थन मूल्य और अन्य मांगों को लेकर किसानों और केंद्र के बीच 6वीं बैठक आज शाम 6 बजे चंडीगढ़ में होगी। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रहलाद जोशी और अन्य अधिकारी भी शामिल होंगे। किसानों की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर के नेतृत्व में 28 किसान नेता पहुंचेंगे।
#किसानों
# केंद्र
# बैठक