ITBP के जवानों ने हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बचाव अभियान चलाया
उत्तराखंड, 28 फरवरी - भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने चमोली ज़िले के हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बचाव अभियान चलाया। 10 घायल लोगों का ITBP और सेना के MI कक्षों में उपचार चल रहा है। खराब मौसम की चुनौतियों के बावजूद फंसे हुए शेष श्रमिकों का पता लगाने और उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं। चमोली हिमस्खलन घटना पर NDRF महानिदेशक पीयूष आनंद ने कहा कि NDRF की 4 टीमें को भेजा गया है। गृह मंत्री खुद इस अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने सभी लोगों से बात की है। ITBP और आर्मी बचाव में जुटी है। अभी तक 16 मजदूरों को खोज लिया गया है। अभी हमारा लक्ष्य है कि जल्द से जल्द लोगों को वहां से बचाना है।
#ITBP के जवानों ने हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बचाव अभियान चलाया