दिल्ली के उपराज्यपाल पलाश पुष्प महोत्सव 2025 में हुए शामिल 

दिल्ली, 28 फरवरी - दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पलाश पुष्प महोत्सव 2025 में शामिल हुए। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि DDA दिल्ली को खूबसूरत बनाने के लिए बहुत से काम कर रहा है। आज पलाश पुष्प महोत्सव का उद्घाटन कोंडली में किया गया है। जनता में इसको लेकर उत्साह है। हजारों लोग यहां आए हुए हैं। कोशिश है कि दिल्ली को फूलों का शहर बनाया जाए। उसके लिए प्रयास जारी हैं। इस तरह के और भी कार्यक्रम होते रहें। 

#दिल्ली के उपराज्यपाल पलाश पुष्प महोत्सव 2025 में हुए शामिल