गुजरात: रेल मंत्री ने राष्ट्रीय हाई-स्पीड रेल परियोजना का किया निरीक्षण 

अहमदाबाद (गुजरात), 1 मार्च - रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहमदाबाद में राष्ट्रीय हाई-स्पीड रेल परियोजना का निरीक्षण किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन के परियोजना में कई जगह पर यूनिक निर्माण हो रहा है। ये हाईवे के ऊपर से 1100 टन का ब्रिज है और इसमें खास ये है कि इसमें सारे पार्ट्स मेक इन इंडिया के हैं। इसमें सारे पार्ट्स का डिजाइन भारत में हुआ है। सारी चीज़े 100% मेक इन इंडिया की बनी है। जो टीम इस ब्रिज पर काम कर रही है उन्होंने अंजी और चिनाब ब्रिज पर काम किया है। 

#गुजरात: रेल मंत्री ने राष्ट्रीय हाई-स्पीड रेल परियोजना का किया निरीक्षण