मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा सुखपाल सिंह खैहरा का चंडीगढ़ स्थित घर कुर्क
भुलत्थ, 12 मार्च (मेहर चंद सिद्धू)- ई.डी. ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत चंडीगढ़ के सेक्टर 5 में भुलथ्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के घर को कुर्क कर दिया है। इस बीच, कांग्रेस विधायक ने कहा कि उन्हें कुर्की के संबंध में कोई नोटिस नहीं मिला है और ई.डी. की यह कार्रवाई केवल चरित्र हनन का प्रयास है।
#मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा सुखपाल सिंह खैहरा का चंडीगढ़ स्थित घर कुर्क