Baghpat के ज़िला संयुक्त चिकित्सालय की बड़ी पहल, महिला अस्पताल में पुरुषों के प्रवेश पर प्रतिबंध

बागपत, 3 मार्च - उत्तर प्रदेश के बागपत ज़िला के संयुक्त चिकित्सालय द्वारा अनोखी पहल की गई है। दरसल यहां रात के समय महिला अस्पताल में पुरुषों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। अस्पताल ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये बड़ा फैसला लिया है। हालांकि जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की मानें तो ये कोई नई पहल नहीं है, बल्कि तीन महीने पहले ही इस प्रतिबंध को महिला अस्पताल में लागू कर दिया गया है। ये प्रतिबंध तब से चला आ रहा है जब आरजीकर मेडिकल कॉलेज की घटना पर देश भर में रोष का माहौल था। वही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस.के. चौधरी के मुताबिक अस्पताल में महिला सुरक्षा से संबंधित कई और फैसले भी लिए गए हैं। जिसका पालन सुचारू रूप से अस्पताल में किया जा रहा है। 

#Baghpat
# ज़िला संयुक्त चिकित्सालय
# महिला अस्पताल