राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को अमेरिकी मदद पर लगाई रोक


नई दिल्ली, 4 मार्च - व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहस करना अब भारी पड़ गया है। यूक्रेन के खिलाफ ट्रंप का एक्शन शुरू हो गया है। ट्रंप ने रूस के खिलाफ यूक्रेन को दी जा रही सैन्य मदद पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इससे यूक्रे रूस के खिलाफ लड़ाई में कमजोर पड़ना तय माना जा रहा है। अबतक अमेरिका की मदद पर रूस को यूक्रेन टक्कर दे रहा था।

#राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप