होली से पहले रंगों की बढ़ी मांग, संभल में तैयार किया जा रहा है रंग

संभल (उत्तर प्रदेश), 6 मार्च- होली का त्यौहार श्रीकृष्ण और राधा रानी के प्रेम का भी प्रतीक है। रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। ऐसे में होली का त्यौहार नजदीक है। वहीं होली के त्यौहार से पहले रंगों की भारी मांग की जा रही है। ये संभल की तस्वीरें है, जहां पर होली से पहले फैक्ट्री में रंगों को बनाया जा रहा है। पिछले 40 वर्षों से संभल में रंग तैयार हो रहा है और यह रंग भारत देश के कई राज्यों में जाता है। पहले पूरा उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के लोग भी रंग लेने के लिए हाथरस जाते थे, लेकिन अब संभल के रंगों की डिमांड उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी होती है, वैसे तो संभल मैंथा, आलू एवं हैंडीक्राफ्ट से प्रसिद्ध है और उत्तर प्रदेश सरकार ने भी एक जनपद एक उत्पाद योजना में हैंडीक्राफ्ट को शामिल किया है, संभल में तैयार हुए रंगों की महक उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी दिखाई देती है।

#होली से पहले रंगों की बढ़ी मांग
# संभल में तैयार किया जा रहा है रंग