न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की मिली धमकी 

महाराष्ट्र, 10 मार्च - मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जल्दबाजी में विमान को बीच हवा में ही मुम्बई की ओर मोड़ दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में बम रखे होने की सूचना मिलने के बाद उसे वापस मुंबई लाया गया। विमान में 320 से अधिक लोग सवार थे और यह सुरक्षित रूप से मुंबई में उतार दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां ​​इसकी जांच कर रही हैं। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि आज, 10 मार्च 2025 को मुंबई-न्यूयॉर्क उड़ान पर संभावित सुरक्षा खतरे की पहचान की गई है। आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद, विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, विमान को वापस मुंबई ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि विमान के बाथरूम में बम रखे होने से संबंधित एक पत्र मिला है।

#न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की मिली धमकी