मध्य प्रदेश CM मोहन यादव ने 'माधव टाइगर रिजर्व' का किया लोकार्पण 

शिवपुरी (मध्य प्रदेश), 10 मार्च - मध्य प्रदेश CM मोहन यादव ने माधव नेशनल पार्क में 'माधव टाइगर रिजर्व' का लोकार्पण किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यहां बाघ पुर्नस्थापन का एक बड़ा प्रयोग हुआ है। यह भारत सरकार का 58वां टाइगर रिजर्व बना है। आज के इस अवसर पर हमें इस बात की प्रसन्नता है। ये हमारे विकास की ओर बढ़ते कदम हैं जिसके माध्यम से पर्यटन के क्षेत्र में चंबल एक नई कहानी लिखेगा। देश में सबसे ज्यादा टाइगर मध्य प्रदेश में हैं।

#मध्य प्रदेश CM मोहन यादव ने 'माधव टाइगर रिजर्व' का किया लोकार्पण