जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी - मनोहर लाल खट्टर
करनाल (हरियाणा), 15 मार्च - केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गोहाना में भाजपा नेता सुरेंद्र जवाहर की हत्या पर कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है, मैं तुरंत इसका संज्ञान लूंगा। इसकी जानकारी लूंगा। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब के खंडवाला के ठाकुरद्वारा मंदिर में हुए विस्फोट पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को अलर्ट रहना चाहिए, अगर वे अलर्ट नहीं होंगे तो जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
#जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी - मनोहर लाल खट्टर