जमीन विवाद में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
सोनीपत, (हरियाणा), 15 मार्च- हरियाणा के सोनीपत में भाजपा नेता की हत्या का मामला सामने आया है। होली के दिन भाजपा मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना सदर थाना गोहाना क्षेत्र के जवाहरा गांव की है।
#जमीन विवाद
# भाजपा नेता