उत्तर प्रदेश में पूरी व्यवस्थाएं भ्रष्टाचार में लिप्त - डिंपल यादव
मैनपुरी (उत्तर प्रदेश), 16 मार्च - समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर कहा कि आज हम देश के जो हालात देख रहे हैं, गरीबी चरम सीमा पर हैं। पूरी व्यवस्थाएं भ्रष्टाचार में लिप्त दिखाई दे रही हैं। उत्तर प्रदेश में जिस तरह का संरचनात्मक विकास होना चाहिए था उस तरह का विकास नहीं हुआ है। आज उत्तर प्रदेश पूरा खंडहर की तरह दिख रहा है क्योंकि यहां रोज़गार नहीं है, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का बुरा हाल है, पूरी शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है। कहीं न कहीं लोग समझ रहे हैं कि आज क्या हालात हैं। लोग अब बदलाव चाह रहे हैं।
#उत्तर प्रदेश में पूरी व्यवस्थाएं भ्रष्टाचार में लिप्त - डिंपल यादव