राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लिस्बन पहुंची


लिस्बन, , 7 अप्रैल -  लिस्बन, पुर्तगाल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लिस्बन पहुंची। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के निमंत्रण पर राष्ट्रपति पुर्तगाल की राजकीय यात्रा पर हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार रात (स्थानीय समयानुसार) पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंचीं। यह पुर्तगाल और स्लोवाकिया की उनकी 7 से 10 अप्रैल तक की चार दिन की राजकीय यात्रा की शुरुआत है। मुर्मू यह दौरा पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के निमंत्रण पर कर रही हैं। यह यात्रा 27 साल बाद हो रही है। इससे पहले 1998 में तत्कालीन राष्ट्रपति के. आर. नारायणन ने पुर्तगाल की राजकीय यात्रा की थी।

# राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू