21 दिन की फरलो पर  जेल से बाहर आए राम रहीम


चंडीगढ़, 9 अप्रैल - डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम फिर से जेल से बाहर आ गया है। डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस आने वाला है, उससे पहले राम रहीम को यह राहत मिली है। हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने उन्हें 21 दिन की फरलो दी है। बुधवार को रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ गया। हनीप्रीत उसे लेने आई थी। पुलिस सुरक्षा के साथ राम रहीम सिरसा डेरा के लिए रवाना हो गया हैं। इस बार भी उसका डेरा वहीं लगेगा। 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस है। इसलिए डेरे में बड़े कार्यक्रम होने की संभावना है। फिलहाल, डेरे के आसपास पुलिस की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

#राम रहीम