पंजाब में येलो अलर्ट जारी लू चलेगी
चंडीगढ़ , 28 अप्रैल - पंजाब में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों पंजाब में लू चलेगी। आज राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, फिर भी तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।28 और 29 अप्रैल को बठिंडा, फाजिल्का, मुक्तसर, फिरोजपुर, मानसा, संगरूर, बरनाला समेत दक्षिण-पश्चिमी पंजाब के कई इलाकों में लू की चेतावनी जारी रहेगी। अगले पांच दिनों तक लू की चेतावनी जारी रह सकती है, इसलिए सावधानी जरूरी है।
#पंजाब