हमारी सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय दोगुनी करना है- धर्मेंद्र प्रधान

संबलपुर (ओडिशा), 16 मई - केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "ओडिशा के प्रतिष्ठित कृषि विश्वविद्यालय का एक परिसर चिपलिमा में कई दशकों से काम कर रहा है। कई अच्छे छात्र भी यहां से निकले हैं। इस समय हमारी सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय दोगुनी करना है। किसानों, कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन के बारे में जानकारी बढ़ाएंगे, उनकी क्षमता बढ़ाएंगे, तब जाकर आधुनिक कृषि की ओर जाएंगे। मैं ओडिशा सरकार के कृषि विभाग को धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने इस चिपलिमा परिसर में एक अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। आने वाले दिनों में भारत सरकार और राज्य सरकार मिलकर इस OUAT के चिपलिमा परिसर को पूर्णांग परिसर की ओर ले जाएंगे।

#हमारी सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय दोगुनी करना है- धर्मेंद्र प्रधान