दहशतवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है - एकनाथ शिंदे
ठाणे, 17 मई - महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई और #OperationSindoor को प्रदर्शित करने के लिए प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर कहा कि श्रीकांत शिंदे को भी जिम्मेदारी दी गई है। दहशतवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है, हमारे कई प्रतिनिधिमंडल कई देशों में जाएंगे और भारत की भूमिका बताएंगे। पाकिस्तान आतंकवाद को पालने वाला देश है। हमारे सैनिकों ने सिर्फ आतंकी अड्डों पर हमला किया। जो प्रतिनिधिमंडल जाएगा वह भारत की भूमिका स्पष्ट करेंगे।
#दहशतवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है - एकनाथ शिंदे