इमारत गिरने की घटना स्थल पर पहुंची NDRF और डॉग स्क्वायड की टीम 

दिल्ली, 17 मई - NDRF और डॉग स्क्वायड की टीम पहाड़गंज इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने की घटना स्थल पर पहुंची। ADO मनीष कुमार ने बताया, "हमें शाम 6 बजे कॉल आई थी। सबसे नजदीकी फायर स्टेशन कनॉट प्लेस से क्रू तुरंत रवाना हुआ। जैसे ही टीम यहां पहुंची तो उन्होंने 2 लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। अभी 1 व्यक्ति घायल है और 3 लोगों की मृत्यु हो गई है।"

#इमारत गिरने की घटना स्थल पर पहुंची NDRF और डॉग स्क्वायड की टीम