हम अपने देश के सैनिकों के साहस और शौर्य को नमन करते हैं- विष्णुदेव साय
जशपुर (छत्तीसगढ़),17 मई - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर को जिस तरह से शानदार सफलता मिली उसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारे देश के वीर जवानों का बहुत-बहुत धन्यवाद। पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने लोगों को धर्म पूछ कर उनकी निर्मम हत्या की। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। हमारे देश के जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर कर आतंकवादियों के केंद्र का सफाया किया। हम अपने देश के सैनिकों के साहस और शौर्य को नमन करते हैं।
#विष्णुदेव साय