मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनजातीय समुदाय के साथ की बातचीत 

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़), 15 मई - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्राम मुलेर में जनजातीय समुदाय के साथ बातचीत की।

ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, "हमारे CRPF, DRG ,STF और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने बहुत बड़े नक्सल ऑपरेशन में सफलता पाई है। वह 21 दिन तक ऑपरेशन में लगे रहे और सफलता हासिल की। आज हम उनसे मुलाकात करने आए थे हम उनके अदम्य साहस को सलाम करने आए थे। निश्चित रूप से पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का जो संकल्प है कि 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को समाप्त करना तो ये निश्चित रूप से जवानों के हौसले से उनका संकल्प पूरा होगा।"

#मुख्यमंत्री
# विष्णुदेव साय