मां सीता भारत की प्रत्येक महिला का आदर्श हैं - मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
दिल्ली, 6 मई - 'सीता नवमी महोत्सव' में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मां सीता भारत की प्रत्येक महिला का आदर्श हैं। भारत की हर नारी भी सीता बनकर ही अपना जीवनयापन करना चाहती है। आज भारतीय नारी के आदर्श के रूप में भारत के हर घर और मन में मां सीता विराजमान हैं। आज सीता नवमी के उपलक्ष्य में मेरी ओर से सभी बहनों को बहुत शुभकामनाएं।
#मां सीता भारत की प्रत्येक महिला का आदर्श हैं - मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता