एक हफ्ते से दिल्ली को पानी कम मिल रहा है - प्रवेश वर्मा

दिल्ली, 6 मई - दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली को एक हफ्ते से पानी कम मिल रहा है। पूर्वी दिल्ली को गंगा से पानी आता है। हमारा भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के साथ दिल्ली सरकार का 495 क्यूसेक पानी का समझौता है। ये ब्यास नदी से पानी आता है जो पंजाब से हरियाणा के रास्ते हमें मिलता है। अगर पंजाब हरियाणा का पानी कम करता है तो हमें भी पानी कम मिलेगा। AAP दिल्ली के लोगों को बेवकूफ समझते हैं और ऐसे बयान देते हैं जिससे शांति बिगड़े। हमारी हरियाणा से बात हुई है, हरियाणा हमारा पानी बिल्कुल नहीं रोकेगा। हरियाणा को पानी कम मिल रहा है फिर भी हरियाणा दिल्ली को पूरा पानी छोड़ रहा है। पानी की कमी न हो इसके लिए दिल्ली सरकार दिन रात काम कर रही है।

#एक हफ्ते से दिल्ली को पानी कम मिल रहा है - प्रवेश वर्मा