कांग्रेस के अंदर ही कई कांग्रेस है - मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 19 मई - भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को केंद्र सरकार द्वारा आतंकवाद के खिलाफ भारत के जीरो टॉलरेंस संदेश को दुनिया तक ले जाने वाले सात प्रतिनिधिमंडलों में से एक का नेतृत्व करने के लिए चुने जाने और इस पर कांग्रेस के बयान पर कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि क्या शशि थरूर कांग्रेस पार्टी के नहीं हैं? क्या कांग्रेस के लोग शशि थरूर को कांग्रेसी नहीं मानते? शशि थरूर अच्छे वक्ता हैं। कांग्रेस को तो खुश होना चाहिए लेकिन कांग्रेस के अंदर ही कई कांग्रेस है। यह बहुत दुखद है कि कांग्रेस इसे अच्छी तरह से नहीं ले रही है।

#कांग्रेस के अंदर ही कई कांग्रेस है - मनोज तिवारी