सुखपाल सिंह खैरा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से राजनीतिक उद्देश्यों के लिए केंद्रीय शिक्षा अनुदान के दुरुपयोग की शिकायत की
चंडीगढ़, 27 मई - कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने समग्र शिक्षा अभियान के केंद्रीय शिक्षा अनुदान का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए दुरुपयोग किए जाने की शिकायत केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से की है। शिकायत में उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में आया है कि पंजाब सरकार समग्र शिक्षा अभियान, जो कि स्कूली शिक्षा में सुधार के लिए भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, के तहत प्रदान किए गए फंड का दुरुपयोग कर रही है और इन फंडों का उपयोग अपने तथाकथित “शिक्षा क्रांति” अभियान के राजनीतिक प्रचार के लिए कर रही है।
#सुखपाल सिंह खैरा