बाबूलाल मरांडी ने RIMS-2 के निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का किया दौरा 

रांची, 31 मई - झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के कांके क्षेत्र में RIMS-2 के निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का दौरा किया। उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य है कि जो खेती के लिए उपजाऊ ज़मीन है उस ज़मीन पर सरकार RIMS-2 बनाना चाहती है। सरकार को बंजर ज़मीन खोजनी चाहिए। किसानों को खेत-खलिहानों से भगाया जा रहा है। लोग इसका विरोध कर रहे हैं, यहां पुलिस की तैनाती कर दी गई है। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि यहां से पुलिस को हटाकर लोगों को खेती करने दीजिए अन्यथा आंदोलन होगा। जरूरत पड़ने पर पूरे झारखंड से आदिवासियों को लाकर यहां आंदोलन किया जाएगा। 

#बाबूलाल मरांडी