झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी आज बीजेपी में होंगे शामिल 

रांची,17 फरवरी - झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो जाएंगे और अपनी पार्टी का विलय कर देंगे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और कई अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेता इस समारोह में उपस्थित हो सकते हैं।