भवनीत सिंह का राष्ट्रीय स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए चयन, करेगा हिमाचल का प्रतिनिधित्व 

गोहर, 29 अक्टूबर (सुभाग सचदेवा)- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटु का युवा छात्र शटलर बैडमिंटन खिलाड़ी भवनीत सिंह ने हिमाचल प्रदेश की अंडर-17 बालक बैडमिंटन टीम में जगह बनाई है। अब वह 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेल 2026-27 की राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रदेश की चुनौती पेश करेगा।
मंडी में हुई राज्य स्तरीय स्कूल प्रतियोगिता मेंमंडी की ओर से शानदार खेल दिखाकर भवनीत सिंह पुत्र सुभाग सिंह मनचंदा ने प्रदेश टीम में अपनी जगह पक्की की। अब वह 15 से 19 दिसंबर 2026 तक बरेली (उत्तर प्रदेश) के डोरीलाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप देश भर के श्रेष्ठ युवा खिलाड़ियों से मुकाबला करेगा। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटु के प्रधानाचार्य किशन चंद बूशहरी ने हमेशा ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है खिलाड़ियों का हौसला हमेशा बढ़ाया। बैडमिंटन कोच करण चौधरी ने भवनीत सिंह की खेल प्रतिभा निखारने में विशेष सहयोग दिया है। 

#भवनीत सिंह का राष्ट्रीय स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए चयन
# करेगा हिमाचल का प्रतिनिधित्व