सोलन में NH-5 पर बाइक-ट्रक-कार में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे लोग
सोलन, 29 अक्टूबर (मनीष शारदा)- राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर सोलन में BDO कार्यालय के ऊपर आज एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक, ट्रक और कार आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन तीनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब एक बाइक सवार सड़क पर स्किड होने से गिर गया। स्थानीय लोग बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे थे और पीछे एक कैंटर ट्रक रुका हुआ था। इसी दौरान शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार (Applied For) ने पीछे से बाइक और ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं कार और ट्रक को भी काफी नुकसान हुआ है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

