मणिपुर: बाढ़ से नदियों में भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरा जमा 

इम्फाल (मणिपुर), 8 जून - मणिपुर में स्थानीय प्रशासन और इथाई बैराज क्षेत्र के आसपास के निवासी बाढ़ के कारण जमा हुए प्लास्टिक कचरे और अन्य ठोस कचरे से निपटने के लिए एकजुट हुए है। बता दें कि मणिपुर में बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बाढ़ के पानी के साथ-साथ भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरा, जैसे कि प्लास्टिक की बोतलें, बैग और अन्य कचरा, नदियों और जलमार्गों में जमा हो गया है। ऐसे में स्थानीय लोग और राज्य सरकार दोनों ही इस समस्या से निपटने के लिए सफाई अभियान चला रहे हैं।

#मणिपुर
# बाढ़
# नदियों