बेंगलुरु भगदड़ की घटना पर भाजपा नेता सी.टी. रवि ने दिया बयान
बेंगलुरु (कर्नाटक), 8 जून - बेंगलुरु भगदड़ की घटना पर भाजपा नेता सी.टी. रवि ने कहा, "विधानसौधा में क्या कोई अन्य व्यक्ति 8 घंटे के भीतर इस तरह का आयोजन कर सकता है? ऐसा केवल मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ही कर सकते हैं और उन्हीं की वजह से यह घटना हुई। यदि वे थोड़ा समय लेकर यह आयोजन करते तो ऐसा हादसा नहीं होता और 13 लोगों की मृत्यु नहीं होती। हम लोगों ने मांग की है कि हाई कोर्ट चीफ जस्टिस के नेतृत्व में स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। पुलिस के मना करने के बावजूद किसके दबाव में इस कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति दी गई? इसकी जांच होनी चाहिए।
#बेंगलुरु
# भाजपा
# सी.टी. रवि